भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को एनडीए (NDA) केप्रत्याशी रोहित पांडेय ने ईश्वर नगर मंडल अंतर्गत कई इलाकों — मुंदीचक, भीखनपुर एक नंबर गुमटी, दो नंबर गुमटी, बारह नंबर गुमटी, भट्टा रोड, लालू चक आदि स्थानों पर भव्य पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान रोहित पांडेय ने स्थानीय नागरिकों से घर-घर जाकर मुलाकात की, उनकी समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार के विकास को नई दिशा दी है, और आने वाले समय में भागलपुर को प्रदेश का अग्रणी विकास केंद्र बनाने का उनका संकल्प है।
रोहित पांडेय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा —
“भागलपुर की जनता ने सदैव राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन में विश्वास किया है।
मैं इस जनविश्वास को और अधिक मजबूत करने का कार्य करूंगा, ताकि भागलपुर प्रदेश और देश के विकास का सशक्त केंद्र बन सके।”
उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को समर्थन देकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएँ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस मौके पर जिला पूर्व अध्यक्ष अभय बर्मन, जिला उपाध्यक्ष अंजना प्रकाश, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष अमित ट्विंकल, मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा, अनंत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कंचन पांडेय, आकाश मिश्रा, विश्वजीत मिश्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमन मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू साह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति पांडेय, रिंकू वर्मा सहित मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने घर-घर जाकर एनडीए के पक्ष में समर्थन की अपील की और जनता से “विकास और सुशासन के लिए कमल को वोट देने” का आग्रह किया।
